Xiaomi लाई 200MP और 108MP कैमरा वाले दो धाकड़ फोन, मिलेगी 120W की फास्ट चार्जिंग

शाओमी (Xiaomi) ने ग्लोबल मार्केट में अपने दो पावरफुल स्मार्टफोन Xiaomi 12T Pro और Xiaomi 12T को लॉन्च कर दिया है।

इन दोनों फोन की सबसे बड़ी खूबी इनका कै मरा सेटअप है। 12T प्रो में कं पनी 200 मेगापिक्सल का मेन कै मरा दे रही है।

वहीं, 12T 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कै मरे से लैस है। 12T प्रो के 8जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 749 यूरो (करीब 60,500 रुपये) है।

वहींस 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला 12T 599 यूरो (करीब 48,400 रुपये) के प्राइस टैग के साथ आता है।

कैमरा और प्रोसेसर के छोड़ कर दोनों फोन फीचर और स्पेसिफिके शन के मामले में एक जैसे हैं। शाओमी 12T प्रो में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऐंगल और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है।

12T में मिलने वाला मेन कै मरा 108 मेगापिक्सल का है। इसमें दिए गए बाकी के लेंस 12T प्रो वाले ही हैं। दोनों हैंडसेट में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रं ट कै मरा लगा है।

12T सीरीज के ये फोन 12जीबी तक की LPDDR5 रैम और 256जीबी तक के UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आते हैं। प्रोसेसर के तौर पर 12T प्रो स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट दिया गया है।

वहीं, 12T में कं पनी डाइमेंसिटी 8100 प्रोसेसर दे रही है। दोनों फोन में 1.5K रेजॉलूशन और 120Hz के रिफ्रे श रेट के साथ 6.67 इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है।