हम कंप्यूटर में WWW को वर्ल्ड वाइड वेब कहते हैं अर्थात पूरे विश्व में फैला हुआ इंटरनेट का अंतरजाल। अब इसी में वेब का अर्थ इंटरनेट और उसके मायाजाल से हैं।
अब इसमें दूसरा शब्द है डेवलपर जिसका अर्थ होता है किसी चीज़ का निर्माण करना। अब यह निर्माण केवल भौतिक रूप में ही हो यह जरुरी नही, यह इंटरनेट की दुनिया पर भी होता है।
अब सीधे शब्दों में कहा जाए तो इंटरनेट पर जिस भी चीज़ का निर्माण किया जा रहा है उसे वेब डेवलपमेंट कहा जाता है। अब उस चीज़ का निर्माण जो व्यक्ति करता है उसे वेब डेवलपर कहा जाता है।
अब इंटरनेट पर किसी चीज़ का निर्माण होता है तभी तो वह चीज़ हमें और आपको दिख पाती हैं। तो हमें आशा है कि अब आप वेब डेवलपर का अर्थ अच्छे से समझ गये होंगे।
वेब डेवलपर बनने के लिये जो पहला पड़ाव होगा वह होगा आपका अपने स्कूल से ही इसके लिए तैयारी शुरू कर देना। अब स्कूल में एक समय के बाद आपको चुनने के लिए कुछ विषय दिए जाते हैं।
अब जब आप दसवीं को पास कर लेंगे तो उस समय ध्यान रखे कि तब भी आपके सामने 3 से 4 तरह के विकल्प होंगे। इसमें यदि आपने गलत चुनाव कर लिया तो फिर आप चाह कर भी वेब डेवलपर नही बन पाएंगे।
अब आपको आपनी 11 वीं और 12 वीं कक्षा की पढ़ाई को बहुत ही सीरियस लेकर पढ़ना होगा। हालाँकि इसमें आपको कंप्यूटर विषय के बारे में इतना नही पढ़ाया जाएगा।
वेब डेवलपर कैसे बने? | योग्यता, कोर्स, जॉब व सैलरी अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें?