उत्तर प्रदेश राज्य में कृषि बड़े पैमाने पर की जाती हैं। यही कारण है कि कृषि को उत्तर प्रदेश की अर्थव्यस्वथा का सबसे बड़ा आधार माना जाता हैं।
जब हम यूपी में कृषि की बात करते है तो यहाँ गन्ना फसल सबसे ज्यादा की जाती हैं।
एक गणना के अनुसार वर्तमान समय मे लगभग 50 लाख किसान गन्ने की खेती से जुड़े हुए हैं।
लेकिन गन्ना किसानों के लिए गन्ना फसल काटने पर गन्ना पर्ची प्राप्त करने में अभी तक काफी पेशानियों का सामना करना पड़ता था।
जिस अब विभाग ने दूर कर दिया हैं। मतलब की अब किसानों की समस्याओं को समझते हुए विभाग के द्वारा गन्ना पर्ची को ऑनलाइन पोर्टल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया हैं।
caneup.in portal पर किसान घर बैठे गन्ना पर्ची, गन्ना बिल भुगतान का पूरा विवरण देख सकते हैं।
इस पोर्टल के शुरू होने से किसानों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
caneup.in portal से यूपी के 48 लाख किसानों को जोड़ने की निर्णय लिया गया हैं।
यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन कैसे देखें? इससे जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।