भारत सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर काफी गंभीर है। सरकार ने कई ऐसी योजनाओं का संचालन किया है। इसी को आगे बढ़ाते हुए सोलर चरखा मिशन योजना को शुरू किया गया है।

सोलर चरखा मिशन योजना द्वारा देश में कारीगरों का विकास और अच्छे कारीगरों को रोजगार के अवसर प्रदान किया जाएंगे।

इस योजना को लागू  करके देश में करीब 5 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जाएगा। इस मिशन में देश भर से 5 करोड़ महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

इस योजना का संचालन माइक्रो स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज एमएसएमई मंत्रालय द्वारा किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत पहले 2 वर्षों में कुल 550 करोड रुपए सरकार सब्सिडी के रूप में खर्च करेगी।

– इस योजना के अंतर्गत 50 कलस्टर के शिल्पकारों को सब्सिडी प्रदान की जाएगी। हर कलेक्टर में करीब 400 से लेकर 2000 तक क्राफ्ट्स मैन होंगे।

– इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारत के कारीगरों का विकास करना और उन्हें अत्याधुनिक संसाधनों को उपलब्ध कराना है।

देश कि जो महिलाएं सोलर चरखा मिशन योजना के अंतर्गत जोड़कर रोजगार प्राप्त करना चाहती हैं। उन्हें इस योजना में साइट पर जाकर अपना आवेदन करना होगा।

सोलर चरखा मिशन योजना के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें?