भारत में रहने वाले बेसहारा परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें आर्थिक मदद प्रदान करने हेतु भारत सरकार के द्वारा कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। 

ताकि निधि योजना का लाभ प्राप्त करके बेसहारा परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सहायता प्रदान करके उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके।

देश के बेसहारा नागरिकों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए हाल ही में झारखंड सरकार के द्वारा एक नई योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। 

इस योजना का नाम सर्वजन पेंशन योजना 2023 (Sarvjan Pension Yojana 2023) है।

झारखंड प्रशासन के द्वारा आयोजित की गई इस महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी बेसहारा नागरिकों को पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

सर्वजन पेंशन योजना 2023 के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को हर महीने की 5 तारीख को ₹1000 पेंशन के रूप में प्रदान किए जाएंगे।

यह धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे प्रदान की जाएगी जिससे राज्य में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को कम किया जा सकेगा।

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

सर्वजन पेंशन योजना 2023 से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।