देश की महिलाओं और कन्याओं के लिए प्रत्येक राज्य की राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। 

देश की माताओं और बहनों को पुरुषों के समान सम्मान मिल सके।

आप सभी है बात जानते हैं कि जब एक औरत गर्भवती होती है तो उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है साथ ही होने वाले बच्चे को सही पोषण मिलना भी बेहद जरूरी होता है। 

लेकिन गरीब परिवार की महिलाओं को गर्भधारण के समय में उचित पोषण नहीं मिल पाता है।

जिस कारण जन्म के उपरांत या तो बच्चे की मृत्यु हो जाती है या वह अपंग पैदा होते है इसलिए राजस्थान राज्य सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए राजस्थान जननी सुरक्षा योजना 2021 का शुभारंभ किया है।

जिसके अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में निवास करने वाली सभी गर्भवती महिलाएं लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

इस योजना के माध्यम से सरकार गर्भवती महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता राशि प्रदान करेगी ताकि गर्भधारण के समय महिला और बच्चे को उचित पोषण प्राप्त हो सके।

BPL परिवार की महिलाओं को ही घर मे प्रसब करने के स्थिति में लाभ दिया जाएगा।

राजस्थान जननी सुरक्षा योजना से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।