नॉन वोवन बैग आपको मुख्य तौर पर कपड़ों की दुकानों, मेडिकल स्टोर या बड़े बड़े शॉपिंग मॉल में मिल जाएंगे। साथ ही यदि आप पहाड़ी क्षेत्रों में जाएंगे तो वहां आपको इसी तरह के बैग ही इस्तेमाल करने को मिलेंगे।

तो अब आपको समझ में आ गया होगा कि नॉन वोवन बैग किसे कहा जाता है और इनका इस्तेमाल कितनी प्रमुखता के साथ किया जा रहा हैं।

नॉन वोवन बैग का इस्तेमाल लगभग हर तरह की चीज में किया जा सकता है। हालाँकि कुछ चीजों में इसका प्लास्टिक के साथ मुकाबला नही किया जा सकता है।

कहने का मतलब यह हुआ कि सभी तरह के बैग भी एक चीज़ में प्लास्टिक से नीचे रह जाते हैं और वो चीज़ है एकदम गीली वस्तु या पानी जैसा तरल पदार्थ।

अब यदि आप कही से जूस, शेक या बहुत ही गीली वस्तु लेकर आ रहे हैं तो उसमे आप ना तो नॉन वोवन बैग का इस्तेमाल कर पाएंगे और ना ही कागज या कपड़े के बैग का।

हालाँकि गीली वस्तु के अलावा नॉन वोवन बैग का इस्तेमाल हर चीज़ में किया जा सकता हैं। साथ ही ये प्लास्टिक बैग की तुलना में काफी मजबूत भी होते हैं जो अपने साथ भारी सामान को उठा सकते हैं।

इस तरह से देखा जाए तो नॉन वोवन बैग बनाने का बिज़नेस करना बहुत ही अच्छा बिज़नेस कहा जा सकता हैं।

नॉन वोवन बैग बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करे? अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें?