किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए शिक्षा का क्षेत्र को विकसित करना बेहद जरूरी है।
भारत एक ऐसा देश है जहां शिक्षा व्यवस्था अस्त-व्यस्त है जिसकी वजह से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी सही से पढ़ना और लिखना नहीं जानते हैं।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए तथा शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने हेतु भारत सरकार के द्वारा नई एजुकेशन पॉलिसी लांच की गई है।
इस नई शिक्षा नीति (New education policy) को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार एवं सभी राज्यों की राज्य सरकार मिलकर विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन कर रही है।
हाल ही में भारत सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र को आगे बढ़ावा देने हेतु निपुण भारत मिशन 2023 (Nipun Bharat Mission 2023) को शुरू किया है।
इस योजना के अंतर्गत छात्रों को साक्षरता और संख्यात्मकता के ज्ञान प्रदान करने का प्रयास करेगी। ताकि माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को उचित शिक्षा मिल सके।
NIPUN Bharat Yojana के अंतर्गत लगभग 80000 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न प्रकार के व्यवसाय से जुड़े कौशल प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे।
निपुण भारत मिशन 2023 के अंतर्गत सरकार ऐसे वातावरण का निर्माण करेगी जिससे कि छात्रों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होगा।
निपुण भारत मिशन कार्यक्रम क्या है? से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।