साथियों, Narco Test एक ऐसा Test है, जिसके जरिए किसी व्यक्ति से सच बुलवाने की कोशिश की जाती है। अब आपको बताते हैं कि यह Test किया कैसे जाता है।

दरअसल, इस Test के तहत अपराधी को truth serum, जिसे truth drug भी कहा जाता है, का इंजेक्शन लगाया जाता है।

इस इंजेक्शन की डोज शरीर में जाते ही अपराधी अर्धबेहोशी की हालत में चला जाता है। उसका शरीर शिथिल हो जाता है और उसका दिमाग प्रतिक्रिया देना धीमा कर देता है।

ऐसे में वह झूठी बातें बना पाने की स्थिति में नहीं होता और व्यक्ति सच उगल देता है। यह माना जाता है कि व्यक्ति को झूठ बोलने के लिए दिमाग से काफी सोचने की जरूरत पड़ती है और बेहोशी जैसी स्थिति में वह इस काबिल नहीं होता।

इसीलिए इस Test को सच उगलवाने के लिए एक बेहतर तरीका माना जाता है। इंजेक्शन के जरिये सोडियम पैंटथाल या फिर सोडियम एमाइटल की डोज दी जाती है,जो कि शरीर में जाते ही अपना असर दिखाती है।

इसीलिए इस Test को सच उगलवाने के लिए एक बेहतर तरीका माना जाता है। इंजेक्शन के जरिये सोडियम पैंटथाल या फिर सोडियम एमाइटल की डोज दी जाती है,जो कि शरीर में जाते ही अपना असर दिखाती है।

यह सारा दवा की dose के बाद व्यक्ति की मानसिक अवस्था से जुड़ा मामला होता है। कई व्यक्ति अर्द्धमूर्छित अवस्था में भी स्वयं पर नियंत्रण रखने में कामयाब रहते हैं।

अपने देश यानी भारत में किसी भी अपराधी का Narco Test पुलिस कभी भी अपनी मर्जी से नहीं कर सकती। इसके लिए उसे Court से आदेश की जरूरत होती है।

Narco Test क्या है? नार्को टेस्ट कैसे किया जाता है? अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे?