महाराष्‍ट्र में किसान कल्‍याण की दिशा में तेजी से प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। यही कारण है कि इस राज्‍य में किसानों से संबंधित एक के बाद एक नई योजनाओं को लांच किया जा रहा है।

इन्‍हीं योजनाओं में एक योजना Maharastra Unnat Kheti Yojana है। इस योजना के तहत सरकार की मंशा राज्‍य के किसानों की आय में बढ़ोत्‍तरी करना है।

महाराष्ट्र उन्नत खेती योजना को ‘’उन्‍नत खेती – समृद्ध किसान योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना का पहला और अंतिम उद्देश्य किसानों की आय में 2 गुनी वद्धि कराना है। ताकि किसानों के परिवार में समृद्धि का वातावरण बन सके।

इस Maharastra Unnat Kheti Yojana के संकल्‍प के तहत राज्‍य के सभी जिलों में तहसील वार फसलों के अधिकतम उत्‍पादन का लक्ष्‍य निर्धारित किया जाएगा।

महाराष्‍ट्र में वर्षों से परंपरागत खेती की जाती रही है। लेकिन परंपरागत तरीके से खेती करने के कारण किसानों को फसलों का उत्‍पादन सीमित मात्रा में ही होता है।

यही कारण है अब राज्‍य सरकार ने महाराष्ट्र उन्नत खेती योजना को लागू करके किसानों की आमदनी में बढ़ोत्‍तरी करने का एक अहम फैसला किया है।

इस योजना के तहत सरकार किसानों को उर्वरक तथा कृषि की आधुनिक तकनीक किसानों को देगी। जिसके इस्‍तेमाल से किसान अपने खेतों में फसल उगायेंगें। आधुनिक तकनीक के प्रयोग से तथा उर्वरकों के सही इस्‍तेमाल से फसलों का उत्‍पादन बढ़ेगा।

इस योजना का लाभ उठानें के लिये आपको सबसे पहले इस योजना से संबंधित दस्‍तावेजों को ध्‍यान पूर्वक पढ़ना होगा अथवा अपने जिले के कृषि विभाग में जाकर योजना की जानकारी हासिल करनी होगी।

महाराष्ट्र उन्नत खेती योजना क्या है? इसकी अधिक जानकारी के लिये नीचे लिंक पर यहां क्लिक करें?