लव मैरिज से होने वाले फायदों व नुकसान के बारे में जानने के लिए सबसे पहले आपका यह जानना आवश्यक है कि आखिरकार लव मैरिज होती क्या है और इसे कैसे किया जा सकता है। साथ ही क्या यह वैध भी है या नही। आइए एक एक करके सभी पहलुओं के बारे में जाने।

जैसा कि नाम से ही चरितार्थ है कि लव अर्थात प्यार या प्रेम व मैरिज मतलब विवाह। इस प्रकार लव मैरिज का मतलब हुआ प्रेम विवाह। जब कोई पुरुष व महिला एक दूसरे से बिना किसी भेदभाव के प्रेम करते हैं

इस प्रेम को अब विवाह के बंधन में बांध देना चाहते हैं तो वे एक दूसरे की सहमती से प्रेम विवाह कर लेते हैं जिसे लव मैरिज की संज्ञा दी गयी हैं।

लव मैरिज के फायदे

अरेंज मैरिज की तुलना में लव मैरिज करने के कई फायदे आप दोनों को मिलते हैं जिसका जानना आप दोनों के लिए जरुरी हैं। आइये प्रेम विवाह के फायदे के बारे में विस्तार से जाने

#1. आपसी समझ में बढ़ोत्तरी 

जहाँ एक ओर अरेंज मैरिज में आपके लिए लड़का या लड़की घरवाले ढूंढते है और आपसे बस आपकी सहमती मांगी जाती है तो वही लव मैरिज में आप दोनों एक दूसरे को बहुत पहले से जानते हैं। एक दूसरे को पहले से जानने के कारण आप दोनों की आपसी समझ भी बहुत बेहतर रहती हैं।

#2. लड़ाई झगड़ा नही होना

आप दोनों पहले से ही एक दूसरे को समझते हैं और जो भी गिला शिकवा होते हैं वह सब पहले से ही दूर हो चुके होते हैं। ऐसे में लड़ाई या झगड़े का सवाल ही नही उठता। इसलिए लव मैरिज में पति पत्नी आपस में लड़ेंगे यह बहुत ही कम देखने को मिलता है।

#3. एक दूसरे का सम्मान

अरेंज मैरिज में अक्सर एक समय के बाद पति पत्नी का या पत्नी पति का सम्मान करना कम कर देते हैं और बात बात पर एक दूसरे को ताने मारते हैं वो अलग। ऐसे में दोनों के बीच सम्मान में कमी आती हैं और समाज बाते बनाता है वो अलग।

#4. महिलाओं की स्वतंत्रता

आपने बहुत से घरों में देखा होगा कि जो महिला शादी के पहले नौकरी करती थी या कोई काम करती थी उसे शादी के बाद सब काम छोड़ देना होता है और बस घर का ही उत्तरदायित्व संभालना होता है।

लव मैरिज से होने वाले फायदे व नुकसान क्या क्या हैं? इसकी अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर यहाँ  क्लिक करे?