हवाई जहाज में उड़ना भला किसे पसंद नहीं होता। इन दिनों हवाई सेवा लोगों की पहुंच में है। लोग एक शहर से दूसरे शहर फ्लाइट में उड़ान भरते हैं।

हालांकि, आपको भी वह दिन याद होंगे, जब आसमान में हवाई जहाज की गड़गड़ाहट होते ही हम बाहर की ओर भागते थे।

आसमान में उड़ते जहाज को दूर तक निहारने। बहुत से लोग बचपन में कागज के हवाई जहाज बनाया करते थे। वे ख्वाब देखते थे कि एक रोज वे पायलट बनेंगे, हवाई जहाज उड़ाया करेंगे। बहुत से लोग अपना सपना पूरा भी करते हैं।

यद्यपि अभी भी बहुत से लोगों को यह नहीं मालूम कि पायलट कैसे बना जाता है? इसके लिए न्यूतनम क्वालिफिकेशन क्या है? इसकी ट्रेनिंग कैसे होती है? आदि।

यदि आप भी ऐसे ही लोगों में हैं तो चिंता न करें आज इस पोस्ट में हम आपको पायलट बनने से संबंधित सारी जानकारी मुहैया कराएंगे। आइए, शुरू करते हैं-

दोस्तों, सबसे पहले सबसे बेसिक सवाल का जवाब जान लेते हैं। सवाल यह कि एक पायलट कौन होता है। आपको बता दें कि पायलट एक एयर क्रू आफिसर (air crew officer) होता है। इसे हिंदी में विमान चालक भी कहा जाता है।

इसका कार्य होता है उड़ान का संचालन/निर्देशन (operation/command) एवं उस पर नियंत्रण (control) रखना।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी पायलट थे। पूर्व प्रधानमंत्री की 31 अक्तूबर, 1984 में हत्या हो जाने के बाद उन्हें देश की सत्ता संभालने के लिए विवश होना पड़ा था। कैप्टन सतीश शर्मा भी उनके राजनीति में विश्वस्त सहयोगी रहे।

पायलट कैसे बनें? पायलट बनने के लिए क्या पढ़ना होता है? इसकी अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें?