मनुष्य एक ऐसा प्राणी है जिसकी 2 प्रजाति लड़का और लड़की समाज मे रहते है। और इस समाज को चलाने और इसे आगे बढ़ाने के लिए लड़का और लड़की दोनों का होना आवश्यकता है।
बीतें सालों से देश मे लड़कियों के प्रति लोगो के मन में नकारात्मक सोच बढ़ती जा रही हैं। इसलिए अक्सर देश में भ्रूण हत्या जैसे आपराधिक मामले आते रहते है।
जबकि सभी जानते है कि लड़के और लड़की दोनों ही समान है और दोनों की समाज मे अपनी एक अलग अहमियत है।
देश मे बढ़ रहे भ्रूण हत्या के कारण लड़का और लड़की के अनुपात में काफी अंतर आ चुका है। जिसे रोकने के लिए हरियाणा प्रदेश सरकार ने हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का शुभारंभ किया है।
इस योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार 22 जनवरी 2015 के बाद जन्म लेने वाली बेटियों को 18 साल की आयु होने पर 21000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का लाभ अनुसूचित जाति और जनजाति कि गरीब परिवार की बेटियों को दिया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत परिवार में जन्म लेने वाली पहली बेटी को 18 बर्ष की आयु होने पर 21000 रुपए और दूसरी बेटी का जन्म होने पर दूसरी बेटी को 5000 रुपए की सहायता राशि 5 साल तक दी जाएगी।
इस योजना के शुरू होने से राज्य में लड़के और लड़की के अनुपात में समानता आएगी।
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।