हरियाणा राज्य सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों के लिए हरियाणा मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना का शुभारंभ किया है। जिसका लाभ सीधे राज्य के गरीब नागरिकों को दिया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार राज्य के गरीब नागरिकों के लिए प्रति वर्ष ₹6000 की आर्थिक समाजिक सुरक्षा सहायता प्रदान करेगी।
ताकि गरीब परिवार के सदस्य अपने जीवन में आने वाली समस्याओं को इस राशि का उपयोग करके समाधान कर सकें।
इस योजना को हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही किसान सम्मान निधि योजना के आधार पर शुरू किया गया हैं। जिस तरह से PM Kishan Samman Nidhi के तहत केंद्र सरकार किसानों को बार्षिक ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
उसी तरह हरियाणा राज्य सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ₹6000 की वार्षिक आर्थिक सहायता देने का निर्णय किया है। यह आर्थिक सहायता दो किस्तों में नागरिक के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
Hariyana CM Parivar Samradhi Scheme के अंतर्गत दी जाने वाली यह सामाजिक सुरक्षा सहायता राशि जीबन बीमा, आकस्मिक बीमा, और पेंशन बीमा के रूप में प्रदान की जाएगी।
हरियाणा मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना का लाभ राज्य के उन गरीब परिवार को दिया जाएगा जिनकी वार्षिक आय 180000 से कम है। और जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
हरियाणा मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें?