भारत को त्योहारों के देश के नाम से जाना जाता है क्योंकि यहां प्रतिवर्ष तरह-तरह के त्यौहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाते हैं।

इन सभी त्योहारों में गोवर्धन पूजा का एक बहुत बड़ा महत्व है जोकि हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है।

इस पर्व को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दीपावली के अगले दिन सेलिब्रेट किया जाता है।

गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व के नाम से भी जाना जाता है। 

असल में गोवर्धन पूजा गिरिराज गोवर्धन पर्वत और हिंदुओं के प्रसिद्ध भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। 

क्योंकि पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने देवराज इंद्र के अहंकार को तोड़ने के लिए गोकुल वासियों को गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए प्रेरित किया था जोकि भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं में से एक है।

Govardhan puja के दिन हिंदू धर्म के लोग गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत गाय बछड़े घर के सदस्यों की आकृति बनाकर उनकी पूजा करते है। 

गोवर्धन कब है? इससे जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।