केंद्र सरकार ने ई-श्रम पोर्टल लांच कर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं कामगारों को इस पर रजिस्ट्रेशन की आनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई है

ताकि वे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। 27 दिसंबर, 2023 तक देश के 15 करोड़ लोगों ने इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है।

इनमें बहुत सारे लोगों ने पोर्टल पर दी गई जानकारी को अपडेट भी किया है। कईयों का सवाल है कि ई-श्रम कार्ड फोटो अपडेट कैसे की जा सकती है? आज इस पोस्ट में आपको इसी सवाल का जवाब देंगे।

ई-श्रम कार्ड फोटो अपडेट करने के लिए रजिस्ट्रेशन करते वक्त आधार सेवाओं से ही आपका फोटो लिया जाता है। लिहाजा, पोर्टल में फोटो अपडेट कराने की व्यवस्था नहीं की गई है।

ऐसे में यदि श्रमिक अथवा कामगार अपने आधार कार्ड में फोटो अपडेट कराता है तो वह ई-श्रम पोर्टल पर भी अपडेट हो जाएगी।

ई-श्रम पोर्टल पर नाम, पता आदि जानकारी अपडेट करने की सुविधा अलबत्ता दी गई है। केवल फोटो अपडेशन के प्रावधान को छोड़ दिया गया है।

अब हम आपको बताएंगे कि एक ई-श्रम कार्ड के माध्यम से सरकार के पास क्या-क्या जानकारियां रहेंगी। ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से सरकार को श्रमिक अथवा कामगार का नाम, पता, व्यवसाय, शैक्षिक योग्यता, स्किल टाइप, परिवार का ब्योरा आदि मिल सकेगा।

यही ब्योरा है, जो सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देते वक्त सरकार के लिए सहायक होगा। सरकार की ओर से इस प्रकार का यह पहला अपनी तरह का नेशनल डाटाबेस तैयार किया जा रहा है।

ई-श्रम कार्ड फोटो अपडेट कैसे करें? इसकी अधिक जानकारी  नीचे लिंक पर क्लिक करें?