हर व्यक्ति के लिए उसकी वृद्धावस्था की आयु सबसे कठिन होती है। क्योंकि व्यक्ति वृद्ध होने लगता है उस व्यक्ति के शरीर में रोग लगने की संभावना अधिक हो जाती है। 

उनकी समस्याएं भी अलग होती है। साथ ही वृद्धाअवस्था की आयु में व्यक्ति काम करने में भी सक्षम नहीं रहता है। 

जिस कारण उसे अपनी जरूरतों जैसे दवाई, खान – पान से संबंधित चीज़ो को प्राप्त करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

वृद्धअवस्था में व्यक्ति को अपनी जरूरतों को पूरा करने में किसी बात की परेशानी ना हो इसलिए देश की भारत सरकार और राज्य सरकार वृद्ध नागरिको के लिए अनेक तरीके की वृद्धावस्था पेंशन योजना का संचालन कर रही हैं।

दिल्ली सरकार ने भी अपने राज्य में इस तरह की पहल करते हुए वृद्ध नागरिको के लिए दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना की शुरुआत की है।

इस योजना के अंतर्गत दिल्ली के वरिष्ठ नागरिक जिनकी आयु 65 से 75 के बीच है उन्हें ₹2000 और जिनकी आयु 75 से ऊपर है उन्हें ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रतिमा दी जाएगी।

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाएगा। जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है।

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।