आपको यह जानकर बहुत खुशी होगी कि बिहार राज्य के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने खेती करने वाले किसानों के लिए Bihar Fasal Bima Sahayata Yojana 2023 का शुभारंभ किया है।
जैसा कि आप जानते है बिहार राज्य में अधिकांश लोग खेती करते है। जिसमें धान की खेती से और तिलहन कि खेती बहुत अधिक मात्रा में की जाती है।
इस योजना में खेती करने वाले किसानों की फसल को प्रकृति आप दाओं और मौसम की परिस्थितियों के कारण खराब होने पर बिहार सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दी जाएगी।
इस Bihar Fasal Bima Sahayata Yojana 2023 के अंतर्गत जिन किसानों की फसल 20% फसल का नुकसान हुआ है उन किसानों को 7500 रुपये की धनराशि प्रति हेक्टेयर की दर से बिहार सरकार के द्वारा दी जाएगी।
जिन किसानों की फसल का 20% से अधिक फसल का नुकसान होने पर 10000 रुपये की धनराशि प्रति हेक्टेयर की दर दे बिहार सरकार के द्वारा दी जाएगी।
इस योजना में बिहार सरकार राज्य के किसानों को आगे खेती करने के लिए धनराशि किसान के खाते में सीधे प्रदान करेगी।
जिससे किसानों को आगे फसल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस योजना में किसानों को दी जाने वाली धनराशि के लिए किसानों को कोई भी प्रीमियम नही भरना होगा।
बिहार फसल सहायता योजना से जुडी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे क्लिक करे।