BCA कंप्यूटर आधारित एक कोर्स होता है जिसे पूरा करने के बाद BCA की डिग्री मिलती है। अब यह सामान्य रूप से कंप्यूटर चलाने या कंप्यूटर ऑपरेटर बनने का कोर्स नही होता है और ना ही इसकी डिग्री को सामान्य डिग्री माना जाता है।
यह एक तरह से कंप्यूटर में प्रोफेशनल डिग्री होती है जिसकी तुलना हम कंप्यूटर में इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ कर सकते हैं लेकिन पूर्ण रूप से नही।
कहने का मतलब यह हुआ कि कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और BCA कोर्स की तुलना करने पर इंजीनियरिंग की डिग्री ही उससे ऊपर आंकी जाएगी।
किंतु इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं कि BCA की डिग्री उसमे किसी मामले से कम होगी। यदि आप किसी अच्छे कॉलेज या मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BCA की डिग्री लेते हैं तो फिर इसकी महत्ता बढ़ (BCA ka course kya hota hai) जाएगी।
हालाँकि बहुत से छात्र BCA कोर्स को करने के बाद उसमे अच्छी नौकरी लेने के लिए इसमें मास्टर डिग्री भी करते हैं। BCA के बाद होने वाली मास्टर डिग्री को MCA के नाम से जाना जाता है।
तो सामान्य शब्दों में कहे तो BCA कोर्स वह कोर्स होता है जिसमे कंप्यूटर के बारे में शिक्षा दी जाती है और तरह तरह की कंप्यूटर की भाषाओँ का ज्ञान दिया जाता है।
यह एक तरह से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग का ही छोटा रूप कहा जा सकता है और इसे करने के बाद छात्र को कंप्यूटर कोडिंग करने की मान्यता मिल जाती है।
बीसीए कोर्स क्या है? अधिक जानकारी के लिए क्लिक करे?