यदि आप भी सेना में भर्ती होकर देशसेवा का ख्वाब देखते हैं तो आप एकदम सही जगह आए हैं। आज हम आपको केंद्र की इस अग्निपथ भर्ती योजना के विषय में विस्तार से जानकारी देंगे। आइए, शुरू करते हैं-

अग्निपथ सेना भर्ती योजना क्या है?

आपको जानकारी दे दें दोस्तों कि यह सैनिकों, वायु सैनिकों एवं नौसैनिकों/ सशस्त्र बलों के लिए एक अखिल भारतीय योग्यता आधारित भर्ती योजना है।

अग्निपथ सेना भर्ती योजना का उद्देश्य क्या है?

मित्रों, अब हम आपको बताएंगे कि इस अग्निपथ सेना भर्ती योजना का उद्देश्य क्या है। माना यह जा रहा है कि सरकार अग्निपथ सेना भर्ती योजना के माध्यम से पेंशन बजट एवं खर्च (pension budget and expenses) में बड़ी मात्रा में कटौती करना चाहती है।

क्या अग्निपथ सेना भर्ती योजना जवानों और अफसरों के लिए है?

बहुत सारे युवाओं के दिमाग में यह प्रश्न उठ रहा है कि क्या यह भर्ती योजना जवानों और अफसरों दोनों के लिए है? तो आपको स्पष्ट कर दें मित्रों कि यह योजना फिलहाल केवल जवानों के लिए ही है। अधिकारियों की भर्ती को इस योजना से अलग रखा गया है।

अग्निपथ सेना भर्ती योजना के तहत पहली भर्ती रैली कब होगी?

मित्रों, 14 जून, 2023 को हमारे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योजना को लांच करते हुए तीनों सेनाध्यक्षों संग मीडिया को इस योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली भर्ती रैली 90 दिन यानी 3 महीने के भीतर की जाएगी।

अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती होने वाले युवाओं को कितनी सैलरी मिलेगी?

मित्रों, अब आते हैं मुख्य बात यानी इस योजना के अंतर्गत अग्निवीरों को मिलने वाले वेतन पर। आपको जानकारी दे दें कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत युवाओं को पहले वर्ष वार्षिक 4.76 लाख रुपए का पैकेज (package) मिलेगा। चौथे साल यह 6.92 लाख रुपये तक पहुंच जाएगा।

क्या अग्निवीरों के रूप में महिलाओं की भी भर्ती की जाएगी?

साथियों, यह तो आप जानते ही हैं कि इस समय महिलाएं भी सेना में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं, लेकिन क्या अग्निवीरों के रूप में महिलाओं की भी भर्ती की जाएगी?

टूर ऑफ ड्यूटी प्रक्रिया की शुरूआत कब एवं कहां से हुई थी?

साथियों, मित्रों, हमने अभी आपको बताया कि अग्निपथ सेना भर्ती योजना को पूर्व में टूर ऑफ ड्यूटी (tour of duty) का नाम दिया गया था। अब आपको बताते हैं कि टूर ऑफ ड्यूटी की शुरूआत कब हुई थी।

अग्निपथ सेना भर्ती योजना, योग्यता, आयु सीमा अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें?