मध्य प्रदेश राज्य सरकार प्रदेश के गरीब नागरिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। सरकार द्वारा प्रदेश के गरीब नागरिकों को कल्याणकारी योजना का लाभ पहुंचा कर उनके जीवन  में सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है। इन्हीं सरकारी योजनाओं में  प्रदेश सरकार ने एक मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना का भी संचालन कर रही है।

जिसके अंतर्गत ऐसे  नागरिकों को लाभ प्रदान किया जाता है। जिनकी संतान के रूप में केवल कन्याएं ही हैं। इसलिए इन दम्पतियों के सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना प्रारंभ की गई है।

इस योजना का लाभ  केवल ऐसे नागरिकों को ही प्रदान किया जाता है। जिनकी आयु  कम से कम 60 वर्ष होगी। यदि आपने या आपके किसी परिवार के सदस्य मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना के लिए आवेदन किया था। और आप अपना नाम सरकार द्वारा जारी की गई।

मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना लिस्ट में देखना चाहते हैं। तो इस आर्टिकल के माध्यम से आप मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना लाभार्थी सूची देख सकते हैं। और मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना लिस्ट में अपना नाम  खोज सकते हैं।

मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://samagra.gov.in/default.html पर जाना होगा।

 वेबसाइट पर पहुंचने के पश्चात होम पेज पर आपको हितग्राहियों की सूची की लिंक दिखाई देगी। जैसा की आपको नीचे इमेज में दिखाया गया है। इस लिंक पर आपको क्लिक करना है।

जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे। आपके सामने एक नया पेज ओपन होकर आएगा।इस नए पेज में आपको जिला . स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत, ग्राम वार्ड एवं पेंशन का प्रकार मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना का चयन करना होगा।

सभी जानकारी का चयन करने के पश्चात सूची देखें बटन पर क्लिक करना होगा। जैसा कि आप सूची देखें बटन पर क्लिक करेंगे। आपके सामने आपके चयन किए गए क्षेत्र के सभी लाभार्थियों की सूची खुलकर आ जाएगी। यहां पर आप अपना नाम से, समग्र सदस्य आई डी, परिवार ID या के माध्यम से सर्च कर सकते हैं।

एमपी मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना लिस्ट इसकी और अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें?