देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकल उत्पादों को वोकल बनाकर यानी उनका प्रचार कर उन्हें ग्लोबल यानी वैश्विक बनाने का आह्वान किया है, यानी कुल मिलाकर सरल शब्दों में कहें तो स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने की बात कही है।

ताकि आर्थिक क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर बन सके। इसके लिए उन्होंने इकोनॉमी, इंफ्रास्ट्रक्चर, सिस्टम, डेमोग्राफी और डिमांड इन पांच एलीमेंट को मजबूत बनाए जाने पर जोर दिया है।

भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो कदम उठाए जाएंगे, जो अभियान चलाया जाएगा। दोस्तों, उसे ही आत्मनिर्भर भारत अभियान कहा गया है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की है। इस पैकेज से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, छोटे और मझोले उद्योगों यानी एमएसएमई, माइक्रो इंडस्ट्री को मजबूती देकर अर्थव्यवस्था को उच्च स्तर पर ले जाना है, ताकि आर्थिक क्षेत्र में भारत आत्म निर्भर बन सके।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए पांच मूल मंत्र बताए, जिनके बारे में हम आपको बता ही चुके हैं कि उन्होंने मजबूत इकोनामी, इंफ्रास्ट्रक्चर, सिस्टम, डेमोग्राफी और डिमांड को भारत के आत्मनिर्भरता का स्तंभ करार दिया है।

उन्होंने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा है कि हमारा लक्ष्य देश को आत्मनिर्भर, मजबूत अर्थव्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ खड़ा करना है।

पीएम ने आत्मनिर्भर बनने की बात कही है,यह आत्मनिर्भरता कैसे आएगी? अब हम इस पर प्रकाश डालेंगे। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कई ऐसे कदम उठाए गए हैं, जो अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मील के पत्थर साबित होंगे

आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 20 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान क्या है?  अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे?